Wednesday, May 21, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

माली सैनी समाज संस्था का शपथ ग्रहण समारोह; सामूहिक विवाह समारोह को बताया आज की बड़ी जरूरत

झुंझुनूं। माली सैनी समाज संस्था का शपथ ग्रहण समारोह सैनी मंदिर मोतीसिंह की ढाणी झुंझुनूं में रविवार को आयोजित किया गया। माली सैनी समाज संस्था के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सैनी समाज संस्था सीकर के पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल गार्ड थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. कमलचंद सैनी, पूर्व वरिष्ठ पार्षद महावीर प्रसाद सैनी सूरजगढ़, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, युवा भाजपा नेता मुरारी सैनी, महिला जिलाध्यक्ष बबली सैनी, प्रतिपक्ष नेता बुधराम सैनी, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी बहादुरमल सैनी, मास्टर प्रभाती लाल सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी छगनलाल धूपिया, मदनलाल सैनी गोठड़ा, महामंत्री मंजू सैनी नवलगढ़, रतनलाल सैनी झुंझुनूं, शेखावाटी माली सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष धूड़मल सैनी, समाजसेवी रामाकिशन भाटी डीडवाना, समाजसेवी कमल बबेरबाल डीडवाना मंचस्थ अतिथि थे।

सर्वप्रथम नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री का सभी अतिथियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि माली सैनी जनचेतना महारैली का प्रतिफल है कि उदयपुरवाटी से विधायक भगवानाराम सैनी निर्वाचित हुए। लोकतंत्र में संगठित समाज की ही गिनती होती है। वर्तमान समय में समाज में विवाह शादियों में हो रही देरी पर भी समाज को ध्यान देने की जरुरत बताया। साथ ही सामूहिक विवाह भी वर्तमान की जरूरत है। इसलिए माली सैनी समाज संस्था को चाहिए कि सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुआत करें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् महेंद्र शास्त्री ने किया।

इस मौके पर झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सैनी, प्रचार मंत्री मुकेश कुमार, मुकेंद्र सैनी, मीडिया प्रभारी नरेश सैनी बगड़, सचिन सैनी डूंडलोद, मास्टर प्रदीप सैनी, विधि सलाहकार एडवोकेट मोतीलाल सैनी उदयपुरवाटी, एडवोकेट होशियार सिंह, विश्वंभरलाल सैनी जीवाराम की ढाणी, कांशीराम सैनी चिड़ावा, पूर्व पार्षद सुशील सैनी बगड़, संगठन मंत्री महेंद्र सैनी झुंझुनूं, बहादुरमल सैनी बड़ागांव, सह कोषाध्यक्ष दीनदयाल सैनी झुंझुनूं, संस्था के मंत्री रतनलाल सैनी झुंझुनूं, संजय सैनी निराधनूं, समाजसेवी रामलाल सैनी बागोरा, ब्लॉक अध्यक्ष पिलानी देवकरण सैनी, सामाजिक चिंतक नंदलाल सैनी, किशनलाल सैनी सुलताना, आलोक सैनी सुलताना, ज्ञानप्रकाश सुलताना, रामवतार सैनी कालेरी की ढाणी, महावीर सैनी सूरजगढ़, राहुल पंवार झुंझुनूं, दुर्गादत्त सैनी बगड़, रामावतार सैनी सूर्य विहार, घनश्याम सैनी बड़ागांव, मनोज सुईवाल बड़ागांव, मुरलीधर बड़ागांव, अनिल बड़ागांव, मुकेश कुमार बड़ागांव, रमेश कुमार बड़ागांव, उपाध्यक्ष लीलाधर बिशनोलिया पिलानी, बृजेश सैनी आदर्श नगर, पूर्व सरपंच रेखा सैनी सुलताना, महामंत्री मंजू सैनी नवलगढ़, पवन सुईवाल झुंझुनूं, राजेश सैनी झुंझुनूं, बाघसिंह तोमर झुंझुनूं, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सैनी आदर्श नगर, प्रधानाचार्य सज्जन सैनी उत्तरासर, समाजसेवी सुरेंद्र सैनी बुडाना, महेंद्र कुमार बड़ागांव, राजेश कुमार बड़ागांव, सुशील राजोरिया बड़ागांव, सुमेर सिंह बड़ागांव, राकेश तंवर चिड़ावा, मुकेश सैनी घोड़ीवारा, नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विनोद सैनी नवलगढ़, जयसिंह सैनी झुंझुनूं, दलीप सैनी झुंझुनूं, सुभाष मावंडिया चिड़ावा, सुलतान सिंह सैनी कांकरिया, अजय सिंह तुनवाल कांकरिया, रमेश कुमार कांकरिया, संगठन मंत्री बालकृष्ण जाजिम, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के अध्यक्ष नेकीराम धूपिया झुंझुनूं, जिला उपाध्यक्ष फतेहचंद सैनी उदयपुरवाटी, एडवोकेट रेखा सैनी खेतड़ी नगर, समाजसेवी राधेश्याम सैनी नवलगढ़, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल नांगलिया नवलगढ़, सतीश कुमार, सैनी समाज कल्याण संस्थान के संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद सैनी झुंझुनूं, महिला उपाध्यक्ष शांता सैनी पौंख, मास्टर मंगलचंद सैनी पौंख, रतनलाल राजोरिया, खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष श्यामल सैनी खेतड़ी नगर, मेजर पूर्ण सिंह मिटावा झुंझुनूं, जसकरण सैनी टमकोर, संदीप सैनी पकौड़ी की ढाणी, प्रधानाचार्य मुरलीधर धूपिया, वरिष्ठ अध्यापक सुशील सैनी कालीपहाड़ी, सरपंच नानूवाली बावड़ी रमेश सैनी, रामावतार सैनी, रुड़ाराम सैनी, अशोक सैनी नानूवाली बावड़ी, दिनेश कुमार सूरजगढ़, व्याख्याता शिम्भूदयाल सैनी अजीतगढ़, उप सरपंच बारसीलाल सैनी कायस्थपुरा, अध्यापक शिवराम सैनी कायस्थपुरा, ओमप्रकाश, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियंका सैनी, छात्रनेता सुधा सैनी, प्रचार मंत्री सुनिता सैनी चिड़ावा, बिहारीलाल, मोहनलाल सैनी, प्रहलाद दहिया, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह झुंझुनूं, संगठन मंत्री सुभाषचंद्र सैनी, कैलाशचंद्र सैनी झुंझुनूं, पंचायत समिति सदस्य दिनेश कायस्थपुरा भी मौजूद थे। आभार एवं धन्यवाद जिलाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री एवं मोतीलाल सैनी उदयपुरवाटी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर समर्पित भाव से समाजसेवा करने की शपथ कार्यकारिणी को दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles