Wednesday, February 12, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद संतोष अहलावत के जन्मदिन पर 257 यूनिट रक्तदान

झुंझुनूं। भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं झुंझुनूं की पूर्व सांसद संतोष अहलावत के जन्मदिन पर शनिवार को जिले में विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम हुए। जिला मुख्यालय के राजकीय जिला बीडीके अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान करने वालों का हौंसला बढाने के लिए खुद प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत पहुंची। इस शिविर में 257 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लिया। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वंभर पूनियां, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, भाजपा के जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री डॉ. राजेश बाबल, भाजपा नेता राजेंद्र भांबू, पूर्व पार्षद एवं भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद जानूं, पूर्व प्रधान गिरधारीलाल खीचड़, जिला परिषद सदस्य उम्मेद निर्वाण, रणवीर नाडा, पूर्व प्रधान कविता यादव, कृष्ण गावड़िया, इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया व पूर्व सभापति खालिद हुसैन समेत अन्य मौजूद थे। सभी ने अहलावत को जन्मदिन की बधाई दी।

इस मौके पर अहलावत ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा। इससे पहले अस्पताल परिसर में पहुंचने पर फूलों की बारिश कर अहलावत का स्वागत किया। जिसके बाद पौधारोपण किया गया। इसके अलावा जिले के कई कस्बों और गांवों में पौधे लगाकर, मरीजों को फल बांटकर और गरीबों की सेवा कर संतोष अहलावत का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर अहलावत ने कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आखिरी सांस तक खड़ी रहेगी। उप चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर संतोष अहलावत ने कहा कि भाजपा झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र का उप चुनाव हर हाल में जीतेगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री अहलावत का स्वागत करते हुए।

इस मौके पर डॉ. हरिसिंह सहारण, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष विमला चौधरी, सुनिता स्वामी, कुलदीप कालीपहाड़ी, गुलजारीलाल शर्मा वेदजी, महेंद्र चंदवा, लांबी अहीर की सरपंच नीरू यादव, सूरजगढ़ पंचायत समिति सदस्य सोमवीर लांबा, सिंघाना पंचायत समिति सदस्य वर्षा सोमरा, अरूणा सिहाग, कमलकांत शर्मा, पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह दोरासर, बुहाना उप प्रधान विक्रम, एडवोकेट सुरेंद्र, कृष्ण यादव, ममता शर्मा, मंजू चौहान, पार्षद प्रमोद बुडानिया, विनोद जांगिड़, संजय पारीक, अशोक प्रजापति, कुलदीप पूनियां, विकास भालोठिया, राकेश शर्मा, डॉ. डीएन तुलस्यान, श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, राजू मारिगसर, सतपाल मावलिया, रवि गुप्ता, सीथल सरपंच संजू चौधरी, रोहिताश्व खेदड़, अमरसिंह धींवा, ललित जोशी, मुकेश पातुसरी, सुरेश बिरमी आदि मौजूद थे।

रिकॉर्ड 1 लाख 40 हजार पौधे लगाए गए

संतोष अहलावत के जन्मदिन पर पौधे लगाते भाजपा नेता।

प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत के जन्मदिन पर पूरे लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में कुल 1 लाख 40 हजार के करीब पौधारोपण किया गया। सर्वाधिक पौधारोपण सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ। जहां लगभग हर गांव में अहलावत समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। इसके अलावा गायों की सेवा, मरीजों को फल वितरण, जरूरतमंदों की सेवा कर सामाजिक सरोकार निभाते हुए अहलावत का जन्मदिन मनाया गया। वहीं सुबह से ही देर शाम तक अहलावत को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का सोशल मीडिया पर भी तांता लगा हुआ था। भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक सामाजिक सरोकार के कार्य कर अहलावत का जन्मदिन मनाने की फोटो भी शेयर करते रहे।

भाजपा नेता भांबू के संयोजन में हुआ रक्तदान शिविर, अहलावत का स्वागत भी किया

रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते संतोष अहलावत, भांबू व अन्य

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद संतोष अहलावत का जन्मदिन जिला मुख्यालय पर भाजपा नेता राजेंद्र भांबू के संयोजन में मनाया गया। इस मौके पर भांबू के संयोजन में राजकीय जिला बीडीके अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 250 से अधिक कार्यकर्ताओं और भांबू समर्थकों ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा की। इस मौके पर अहलावत की मौजूदगी में भांबू के अग्रसेन सर्किल स्थित कार्यालय में भी पौधारोपण किया गया। कार्यालय पहुंचने पर भांबू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने संतोष अहलावत का स्वागत किया। फिर उनके कर कमलों से ही पौधारोपण किया गया।

इस मौके पर अहलावत का सम्मान करते हुए भांबू ने कहा कि सांसद रहते हुए अहलावत ने लोकसभा क्षेत्र का समुचित विकास किया। बात चाहे ब्राडगेज की हो या फिर नेशनल हाईवे की। हर बड़ा विकास कार्य करवाने का श्रेय संतोष अहलावत को जाता है। उन्होंने कहा कि अहलावत प्रदेश भाजपा की महामंत्री के तौर पर अब संगठन को अपनी सेवाएं दे रही है। जो भी झुंझुनूं के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर अहलावत ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आने वाले झुंझुनूं विधानसभा उप चुनाव में एकजुटता के साथ हमें जीत हासिल करनी है। इस मौके पर पार्षद संजय पारीक, पार्षद प्रमोद बुडानिया, पार्षद विनोद जांगिड़, पार्षद अशोक प्रजापति, रवि गुप्ता, रोहन सैनी, पिंटू कुमावत, अशोक सैनी, अनिल लालपुरिया, सुभाष, दिनेश योगी, राहुल शर्मा, अंकित शर्मा, संदीप योगी, मुकेश पातुसरी, संजू देवा, रामावतार जांगिड़, रघुवीर डूडी, सुरेंद्र भांबू समेत अन्य मौजूद थे।