Wednesday, February 12, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा को आंख दिखाकर पिलानी में हराने में वाले कैलाश मेघवाल दिखे मंडावा में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ, सियासी चर्चाएं हुई शुरू

मंडावा। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को झुंझुनूं के दौरे पर रही। उन्होंने मंडावा में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लेकिन राजे के इस दौरे के दरमियान जो तस्वीरें सामने आई। उससे सियासी चर्चा जरूर शुरू हो गई है। जी, हां दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ-साथ हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए खड़े हुए भाजपा के तीन बागी उम्मीदवार साथ दिखे। इनमें एक पिलानी विधानसभा से कैलाश मेघवाल, सीकर जिले की खंडेला विधानसभा से बंशीधर बाजिया तथा तीसरे फतेहपुर विधानसभा से मधुसुदन भिंडा थे।

तीनों को विधानसभा चुनावों में भाजपा ने टिकट नहीं दी तो इन्होंने भाजपा को ही आंख दिखाते हुए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरकर भाजपा को कमजोर करने की कोशिश की। कैलाश मेघवाल जहां भाजपा प्रत्याशी की हार का पिलानी में तो मधुसुदन भिंडा फतेहपुर में प्रमुख कारण बनें। तो वहीं खंडेला में बंशीधर बाजिया की यह कोशिश कामयाब नहीं रही और भाजपा उम्मीदवार जीत गया। इन तीनों के वसुंधरा राजे के साथ-साथ पूरे दौरे के दौरान शामिल होना। नई सियासी चर्चा को जन्म दे गया है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को झुंझुनूं के मंडावा कस्बे में स्थित कासल फोर्ट पहुंची थी। जहां मण्डावा गढ़ के दिवंगत ठाकुर रणधीर विक्रम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधवाते हुए सांत्वना दी।

इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना हुई। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री के मंडावा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अगवानी की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया खंडेला, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. राजेश बाबल, पूर्व जिला मंत्री कुलदीप सिंह कालीपहाड़ी, अंगद मिर्धा नागौर, सीकर भाजपा प्रभारी दिनेश धाभाई, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा बगड़, एडवोकेट राजकुमार सैनी, राजकुमार निर्वाण, राधेश्याम सैनी, दीपक खांडल, शिवचरण गाड़ोदिया, इब्राहिम रंगरेज, संजय मील सहित सैंकड़ों पार्टी के लोग उपस्थित थे। समेत अन्य राजे के साथ रहे।

चर्चाओं में ये संभावनाएं लोगों के जेहन में जरूर होगी
बाजार में इस तस्वीर के बाद काफी चर्चाएं है। जिनमें पिलानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को आंख दिखाकर चुनाव लड़ने वाले और हार का मुख्य कारण बने कैलाश मेघवाल अब क्या फिर से वसुंधरा राजे के जरिए भाजपा में एंट्री चाहते हैं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चाहती तो कैलाश मेघवाल निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ते, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कैलाश मेघवाल को मनाने के प्रयास किए होते तो आज पिलानी विधानसभा का परिणाम कुछ और होता आदि आदि चर्चाएं हैं। अब सच क्या है। वो सियासी लोग ही जाने।