Wednesday, May 21, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पर झुंझुनूं में निकाली 251 निशानों के साथ शोभायात्रा

झुंझुनूं। ब्राह्मण समाज द्वारा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में भी विप्रजन उपस्थित थे। जिसमें 251  निशान व भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का आनंद नाचते गाते हुए समाज बंधुओं ने लिया। यात्रा चूणा चौक से प्रारंभ होकर धर्मदास भवन, ढंढों का दरवाजा, गुदड़ी बाजार, जोशियों का गट्टा, छावनी बाजार, गौर मंडी बालाजी, ताल बाजार होते हुए फौज का मोहल्ला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। जहां समाज बंधुओं द्वारा भगवान परशुराम का पूजन किया गया। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा व शरबत पिलाकर समाज बंधुओं व छावनी बाजार में श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के द्वारा स्वागत किया गया। डीजे के साथ नाचते गाते हुए श्रद्धालु पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाए हुए थे। पांडित्य कर्म संजय शर्मा व दीनबंधु तिवारी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में शिवचरण पुरोहित, सीताराम शर्मा भूदा का बास, भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी सैनी, राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला, जगदीशप्रसाद खाजपुरिया, महेश बसावतिया, रामगोपाल महमिया, विमल, नरेश, सोमेश जोशी, संपतराम पुरोहित, संजय पारीक, पवन पांडे, पवन देरवाला, पवन शर्मा, विकास शर्मा, मनोज शर्मा, शुभम शर्मा, मुकेश व्यास, विपुल छक्कड़, वशिष्ठ शर्मा, संजय शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, सुरेश तिवाड़ी, राकेश सहल, शिक्षाविद दयाशंकर अरड़ावतिया, हीरालाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा, रमेश नवलगढिया, अनिल जोशी, रामचंद्र जोशी, अंकित जोशी, अमित पांडे, विजयशंकर जोशी, भरत शर्मा, योगेश चौमाल, रविकांत चौमाल, अरुण चौमाल, लीलाधर पुरोहित, सुरेश पुरोहित, पंकज बावलिया, अरुण व्यास, अनिल चोटिया, सुरेंद्र चोटिया, अंकित शर्मा, सौरभ जोशी, शिवप्रसाद महर्षि, पवन पुजारी, सौरभ पुरोहित, राजेंद्र जोशी, डॉ. एसएन शुक्ला, आशीष पांडे, अभिषेक पांडे, पुरुषोत्तम चौरासिया, नरेश पुरोहित, विनोद पुरोहित, नीरज पुरोहित, श्यामसुंदर शर्मा, नीरज शर्मा, संजय सहल, गौरव महमिया, सूर्यकांत महमिया, रौनक पाराशर, प्रदीप महमिया, मातृशक्ति ममता शर्मा, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ. विद्या पुरोहित, डॉ. पूनम शर्मा, रेणू शर्मा, गिरिका, आशा शर्मा पिलानी, सुनिता, ज्योति पुरोहित, गायत्री, सरोज, संतोष, तारा, पुष्पा आदि समाज बंधु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles