Wednesday, February 12, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भगतों वाले जोहड़ में बकरियां चरा रही वृद्ध महिला के गले से मंगलसूत्र तोड़ भागा बदमाश, शोर मचाने पर युवकों ने पकड़ा

नवलगढ़। भगतों वाले जोहड़ में बकरियां चरा रही महिला के गले से शुक्रवार दोपहर को एक बदमाश द्वारा मंगलसूत्र तोड़ ले जाने का मामला सामने आया है। दरअसल काना का वाली ढाणी निवासी पीड़ित महिला भगवानी देवी पत्नी मूलचंद सैनी ढाणी से सटे भगतों वाले जोहड़ में बकरियां चरा रही थी। उसी दौरान करीब 12 बजे बदमाश ने महिला के गले से झपटकर मंगलसूत्र तोड़कर भागने लगा तो महिला ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास में ही ढाणी तीन-चार युवक दौड़कर आए और बदमाश को कुछ दूर जाकर पकड़ लिया। इसके बाद नवलगढ़ पुलिस थाने में सूचना की जिस पर पुलिस की गाड़ी आई तो इस बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम तक पुलिस बदमाश से पूछताछ करती रही। दो बार उसे लेकर घटना स्थल पर भी पुलिस गई। लेकिन मंगलसूत्र तोड़ने वाला बदमाश भी शातिर निकला। पुलिस को गुमराह करता रहा कभी कहता कि मंगलसूत्र बाड़ में फेंक दिया तो कभी खाई का नाम ले रहा था। लेकिन देर शाम तक पुलिस के हाथ खाली रहे। इस संबंध में पीड़ित महिला भगवानी देवी पत्नी मूलचंद सैनी नवलगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दी है।

काना का वाली ढाणी में रात को भी चोरी की नियत से घुसे थे बावरिया महिलाएं व पुरूष
इधर, काना का वाली ढाणी के लोगों ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि को भी भगतों वाले जोहड़ में बसे बावरिया जाति के लोग ढाणी में आए। इनमें दो-तीन महिलाएं, बच्चे व पुरूष शामिल थे। ढाणी के प्रमोद सैनी ने बताया कि मेरी दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया तो घर में सो रहे मेरे माता पिता जाग गए। पिताजी ने आवाज लगाई तो मैं उठकर बाहर आया तो बावरिया महिला पुरूष बहाना बनाकर कहने लगे कि हमारी लड़की भाग गई, उसको ढूंढ़ रहे हैं। इसके बाद सुबह करीब 3 बजे यह लोग दुबारा आए। हमने पुलिस थाने में फोन भी किया लेकिन पुलिस नहीं आई। इसके बाद ढाणी के लोगों ने ही इन्हें धमका कर भगाया।