Monday, May 12, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फागोत्सव; चिड़ावा में महिलाओं ने खेली फूलों की होली, चंग की थाप पर गूंजे धमाल

चिड़ावा। शहर के अग्रसेन भवन में चिड़ावा मित्र परिषद के सौजन्य से होली-धूलंडी फागोत्सव का आयोजन किया गया। परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिता मोदी की देखरेख में चंग की थाप पर होली की धमाल, कृष्ण-राधा के भजनों की प्रस्तुति के साथ फूलों की होली खेली गई। परिषद की महिलाओं ने नृत्य, भजन, गानों की प्रस्तुतियां दी। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। इस मौके पर अनिता महमिया, संतोष चौधरी, कविता मोदी, सरोज बाछुका, सविता मंड्रेलिया, सरिता सिंघल, सुधा सिद्धड़, तारा मिश्रा, पूनम, संगीता टीबड़ेवाल, पूजा भगेरिया, मीनू लाठ, श्यामा गुप्ता, संतोष मोदी, डॉ. कुसुमलता शर्मा, अरुणा वैद, सुनीता केडिया, स्वाति गुप्ता, शालिनी गुप्ता, पुष्पा, निकिता, उषा मालानी, मोना केडिया, मीनू केडिया, सोनम भीमराजका, करुणा जांगिड़, उमा मालानी, जागृति मालानी, मंजू मालानी, ममता सारड़ा, रेखा पांडे, सुनीता पचरंगिया, रिंकू गौड़ आदि मौजूद थीं। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी महिलाओं के साथ चटपटी चाट, मिठाई का लुफ्त उठाया गया। संचालन सरिता सिंघल व अविका अडूकिया ने किया।

कोलसिया में विशाल फागोत्सव कार्यक्रम 23 मार्च को
कोलसिया में विशाल फागोत्सव का कार्यक्रम शनिवार रात आठ बजे होगा। प्रतियोगिता का आयोजन भगतसिंह मंच कोलसिया के सानिध्य में समस्त ग्रामवासियों द्वारा भगतसिंह चौक, नाथूका मोहल्ला में होगा। जिसमें चंग और सांग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में आस-पास के गांवों की विभिन्न टीमें भाग लेंगी। विजेता रहने वाली टीमों को नगद पुरस्कार और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

नाचते गाते पदयात्री खाटू धाम के लिए रवाना

परसरामपुरा से खाटूधाम के लिए रवाना हाेते श्याम भक्त।

कोलसिया। ग्राम परसरामपुरा स्थित गोपीनाथ जी का मंदिर से श्री श्याम मित्र मंडल ट्रस्ट के बेनर तले 17वीं पैदल यात्रा सुबह 9:15 बजे खाटूधाम के लिए रवाना हुई। मंडल के सदस्य राहुल सर्राफ और आकाश शर्मा ने बताया कि 70 यात्रियों का एक दल सोमवार सुबह निशान हाथ में लिए जय जयकार करते रवाना हुए यात्रा ग्राम के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए मुख्य बस स्टैंड पहुंची। यात्रा का जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा का पहला पड़ाव गुरारा में होगा। दूसरा पड़ाव मंढा में होगा। यात्रा में श्री श्याम मित्र मंडल अध्यक्ष विष्णु पाराशर, सरपंच करणीराम, रितेश शर्मा, रामप्रताप मीणा, महेश सुंडा, अजय शर्मा, रवि पोद्दार, श्यामसुंदर शर्मा, रोहित पोद्दार, अरुण चाहर, चेतन शर्मा, रघुवीर सिंह शेखावत, पप्पू दूधवाल सहित काफी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles