Sunday, February 9, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

प्यार… तकरार… और फिर हत्या की कोशिश!

झुंझुनूं। पहले प्यार, फिर शादी, उसके बाद तकरार और अब 12 साल में यह प्रेम कहानी हत्या के प्रयास तक पहुंच गई है। जी, हां हम बात झुंझुनूं शहर के छैला नगर इलाके की कर रहे है। जहां पर अपनी ही पत्नी की हत्या के प्रयास के आरोप में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली पुलिस ने छैला नगर में पति द्वारा पत्नी पर पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी पति को पंचदेव सर्कल से गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाल राम मनोहर ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जनवरी को पीड़िता मीनू ने बीडीके अस्पताल में दी रिपोर्ट में बताया कि पति रविकांत सैनी मुंबई गया हुआ था। वह आया तो उसने पीहर रह रही अपनी पत्नी को ससुराल बुलाया। पत्नी मीनू जब ससुराल आई तो उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद जब वह अचेत थी तो उसे प्रेस के तार से गला घोंटकर मारने की कोशिश की। लेकिन वह जैसे तैसे बच गई।

घटना के बाद मीनू को गंभीर हालत में बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने पीड़िता के पर्चा बयान और रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। जिसकी तलाश में विशेष टीमें लगाई गई थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। लेकिन पुलिस को शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी रविकांत सैनी पंचदेव सर्कल इलाके में है। जिसके बाद पुलिस टीम ने पंचदेव कर के लिए इलाके से रविकांत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से कोतवाली पुलिस पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि मीनू शर्मा और रविकांत सैनी, दोनों ही शहर के छैला नगर के रहने वाले है। जिन्होंने 2012 में लव मैरिज की थी।  मीनू और रविकांत के दो बेटियां भी है। लव मैरिज के कुछ समय बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। जिसका मामला भी थाने में दर्ज हुआ था। लेकिन जब दोनों में समझाइश हो गई थी। लेकिन अब यह प्रेम विवाह टूटने की कगार पर आ गया है और कभी प्यार में पागल रहा पति अब अपनी ही पत्नी की जान लेने को उतारू है।