झुंझुनूं । बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र के गांधी नगर में पिलानी के डूलानिया निवासी एक दंपती के किराए के घर में शव मिले। महिला के गले पर निशान मिले हैं। जबकि पति का शव फंदे पर झूलता मिला। इनके पास चार साल की मासूम बिलखती मिली। पुलिस का मानना है कि पति ने पहले पत्नी का गला घोंटकर हत्या की और बाद में खुद भी फंदे पर झूल गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो बच्ची के पिता का शव पंखे के हुक से लटका हुआ था, जबकि मां का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसलिए उसने हत्या कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि गांधी नगर में सांखला भवन के पास किराए के मकान में पिलानी के डूलानिया निवासी अमित कुमार अपनी पत्नी पूनम और चार साल की बेटी के साथ रहता था। पति-पत्नी सुबह से नजर नहीं आए थे। किसी परिचित ने घर पर पहुंच कर दरवाजा खटखटाया तो आवाज नहीं आई। बच्ची के रोने की आवाज आ रही थी तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों के शव पड़े हुए थे। आशंका है कि आज सुबह या फिर देर रात दोनों ने सुसाइड किया होगा।
सोलर कंपनी में काम करता था
अमित एक सोलर कंपनी में काम करता था। पति-पत्नी लंबे समय से यहां रह रहे थे। सुसाइड क्यों किया है? पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। बीछवाल थाने के एएसआई जोधाराम ने बताया- परिचित वकील ने उनके घर पर फोन किया था, किसी ने फोन नहीं उठाया तो पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
चार साल की मासूम बिलखती मिली

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोसी पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा तो बच्ची के पिता का शव पंखे के हुक से लटका हुआ था, जबकि मां का शव पलंग पर पड़ा हुआ था।