झुंझुनूं। जिले में सड़कों की दशा सुधरने वाली है। अब आवागमन में परेशानी नहीं होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में 595.620 रु. लाख की लागत से 42.96 किलोमीटर लम्बी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। सांसद नरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अलसीसर ब्लॉक में एस.एच. 37 से सिरियासर खुर्द तक 2 कि.मी. लम्बी सड़क सुधरेगी। इस पर 27 लाख खर्च होंगे। बिरमी से ढाणी चारण तक 0.93 कि.मी. सड़क पर 12.55 लाख रुपए खर्च होंगे।
लादूसर से राहड़ों का बास तक 3.50 कि.मी की सड़क पर 47.250 लाख खर्च होंगे। इसी प्रकार उदयपुरवाटी ब्लॉक में बड़ागाव से सैनीपुरा तक 1.30 कि.मी. सड़क पर 17.55 लाख व मैनपुरा से नंगलीदीपसिंह तक 6 कि.मी की सड़क पर 81 लाख रुपए खर्च होंगे। इसी प्रकार खेतड़ी ब्लॉक में ए/आर बागौर 3 कि.मी लम्बी सड़क पर 56.16 लाख, सेफरागुवार से सुनारी(जमडा जोहड़ी) तक 3 कि.मी. लम्बी सड़क पर 40.50 लाख रुपए खर्च होंगे। एस.एच.13 से सरदारपुरा तक 1.50 कि.मी.सड़क पर 20.25 लाख रुपए खर्च होंगे।
चिचड़ोली से रूपा का बास मार्ग तक 2.60 कि.मी लम्बी सड़क पर 35.10 लाख रुपए खर्च होंगे। रंवा से खातीपुरा तक 2.50 कि.मी. ल्म्बी सड़क पर 33.75 लाख, ए/आर मोडी 1.25 कि.मी. लम्बी सड़क पर 16.875 लाख रुपए खर्च होंगे। इसी प्रकार ठाठवाड़ी से डोसी तक 1.13 कि.मी.की सड़क पर 15.255 लाख रुपए खर्च होंगे। माधोगढ़ – पदेवा से दलेलपुरा सेफरागंवार चिचड़ोली तक 9 कि.मी की सड़क पर 121.50 लाख रुपए तथा माधोगढ़ – पदेवा से दलेलपुरा सेफरागंवार चिचड़ोली तक सड़क पर 33.750 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
नवीनीकरण में सर्वाधिक सड़कें खेतड़ी क्षेत्र की
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 42.96 किमी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसमें 15 सड़कें शामिल हैं। इन 15 में सर्वाधिक 10 सड़कें खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र की हैं। जबकि तीन अलसीसर क्षेत्र की व दो उदयपुरवाटी क्षेत्र की सड़कें हैं। अलसीसर क्षेत्र में करीब सात किमी सड़कों की मरम्मत होगी, जबकि उदयपुरवाटी क्षेत्र में 7.30 किमी सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। बाकी सभी सड़कें खेतड़ी क्षेत्र की हैं। इन सड़कों की वित्तीय स्वीकृति जारीकी जा चुकी है। अब टेंडर होंगे और बहुत जल्द इनका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।