Wednesday, May 21, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झुंझुनूं की जिला प्रमुख को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

झुंझुनूं । नई दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड देखने के लिए राजस्थान की वर्ष 2022 की राष्ट्रीय पंचायती राज पुरस्कार प्राप्त संस्थाओं के सरपंच, प्रधान, ज़िला प्रमुख को अपने जीवन साथी सहित आमंत्रित किया गया। भारत सरकार द्वारा राज्य से आये पंचायती राज संस्थाओं के इन प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने झुन्झुनू ज़िला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

नई दिल्ली में राजस्थान सरकार के सहायक आवासीय आयुक्त मनोज सिंह ने बताया कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में साक्षी बने राजस्थान पंचायती राज विभाग के इस दल में हर्षिणी कुलहरी ज़िला प्रमुख, झुन्झुनू, इन्दिरा देवी प्रधान चिड़ावा तथा सरपंच दुर्गा कटारा, संतोष कंवर, दुलीलाल वडेरा, शंकर लाल मीणा, ललिता नागर, सतीश कुमार, द्रोपदी बाई शामिल रहे। राज्य से आये इस प्रतिनिधि मण्डल के नोडल अधिकारी बीडी कृपलानी, प्रशासनिक अधिकारी पंचायती राज विभाग थे।

गोदारा परिवार ने किया उप मुख्यमंत्री बैरवा का स्वागत

उपमुख्यमंत्री बैरवा का स्वागत करते हुए।

नवलगढ़। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा गणतंत्र दिवस पर झुंझुनूं में ध्वजारोहण के बाद जयपुर जाते समय भाजपा नेता डॉ. रामप्रसाद भड़िया के ससुराल में रूके। उनके साथ नवलगढ़ विधायक विक्रम जाखल, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सैनी, शीशपाल गोदारा पूर्व सरपंच, सरस्वती विद्यालय के बीरबल गोदारा ज़िला परिषद सदस्य भाजपा, सुभाष लांबा पंचायत समिति सदस्य, श्रवण गोदारा, पूर्व सरपंच जवाहर सिंह भड़िया चूड़ी मियां, हरफूल पूनियां सरपंच डूंडलोद, ज़ाकिर, हरिनंद, मनोज, भागीरथ कुमावत, आरिफ़, विकास गोदारा, पिंटू गोदारा, महेंद्र गोदारा, सुरेश गोदारा, प्रकाश महन, माइकल, अमर सिंह, टिंकू सैनी सभी लोग मिलकर श्री रामदेव जी का प्रतीक चिह्न भेंट करके एवं शेखावटी पगड़ी रूमाल बांधकर एवं शॉल ओढाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. भड़िया ने बताया कि एक छोटे से भाजपा के कार्यकर्ता के घर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आकर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है। डॉ. रामप्रसाद भड़ि़या कई वर्षों से शेखावटी के ग़रीब एवं असहाय लोगों के लिए जयपुर में मानव सेतु फ़ाउंडेशन के ज़रिए चिकत्सा सेवा के लिए तत्पर रहते है। उप मुख्यमंत्री ने 500 वर्षों से इंतज़ार राम मंदिर की मूर्ति के बारे में भी बताया कि पूरे देश में राम राज्य की लहर दौड़ पड़ी है। विक्रम जाखल नवलगढ़ विधायक एवं श्रवण गोदारा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles