Thursday, February 13, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झुंझुनूं आए केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी का बड़ा बयान; हमारी सरकार पर्ची की नहीं, धरती की और जनता की सरकार है

झुंझुनूं। सूबे के होमगार्ड और जनजाति विकास केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी एक दिन के दौरे पर झुंझुनूं आए। झुंझुनूं आने पर खराड़ी का भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित के नेतृत्व में उनके फॉर्म हाउस पर खराड़ी व उनकी पत्नी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तो वहीं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. डीएन तुलस्यान ने भी खराड़ी को प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर खराड़ी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की और लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए खराड़ी ने कहा कि गुरूवार को प्रदेश का लेखानुदान आ रहा है। जिसमें कई सौगातें प्रदेश की सरकार आमजन को देगी। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रदेश की जनता इस बार भी 25 की 25 सीटें जिताकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार बैठी है। इंतजार है तो बस चुनावों का है। संगठनात्मक रूप से भी बैठकें और सम्मेलन चल रहे है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के झाबूआ में 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासियों को संबोधित करेंगे। जिसमें शामिल होने के लिए राजस्थान से भी हजारों की संख्या में जनजाति समाज के लोग झाबूआ जाएंगे।

इस बार देश में 400 से ज्यादा सीटों पर एनडीए चुनाव जीतेगी। राजस्थान में होमगार्डों के सवाल पूछने पर मंत्री खराड़ी ने बताया कि होमगार्डों को 12 महीने का मानेदय मिले। यह हम भी चाहते है। लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है। ना केवल 12 महीने का मानदेय, बल्कि डीए को लेकर भी जल्द ही निर्णय लेकर होमगार्डों को मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि होमगार्डों को भुगतान भी समय पर हो। उन्होंने कांग्रेस द्वारा बार—बार पर्ची सरकार बोले जाने के सवाल पर कहा कि हमारी सरकार पर्ची सरकार नहीं। बल्कि धरती की सरकार है। जनता की सरकार है। भाजपा में जमीन से जुड़े कार्यकर्ता है। जनभावना के अनुसार हमें जनादेश मिला है। हम जनादेश पर खरा उतरेंगे।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित के अलावा पार्षद विजय कुमार सैनी, बुधराम सैनी, मंडल महामंत्री रवि लांबा, दिलीप सैनी, विजय शंकर जोशी, मंडल उपाध्यक्ष ललित जोशी, सुमेर कड़वासरा, संदीप गोयल, सौरभ जोशी, सुरेंद्र बंशीवाल, पूर्व पार्षद शंभू नेहरा, ममता शर्मा, मंजू चौहान, बबिता पुरोहित, सुनिता सैन, देविका सैन, मधु मुरारका, विनोद शेखावत, मंजू शेखावत, सरोज सोनी, कंचन कुमावत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. तुलस्यान ने किया अभिनंदन

मंत्री खेराड़ी का सम्मान करते डॉ. डीएन तुलस्यान व अन्य।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में जनजातीय क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा मंत्री झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी के झुंझुनूं आगमन पर बुधवार को समसपुर रोड स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित के फॉर्म हाउस पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान द्वारा उन्हें दुपट्टा ओढाकर चांदी निर्मित राम मंदिर एवं बाबा श्याम का प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। डॉ. तुलस्यान ने उन्हें माई झुंझुनू डॉट कॉम समाचार पत्र की नवीनतम प्रति भेंट की। जिसे देखकर मंत्री खराड़ी ने प्रसन्नता व्यक्त की। विदित है कि खराड़ी की सबसे खास बात ये है कि चौथी बार विधायक बने। खराड़ी आज भी अपने केलूपोश (झोपड़ी) मकान में रहते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से काफी लंबे समय तक जुड़े रहे खराड़ी की सादगी, लोकप्रियता व उनकी कार्यशैली को देखकर भाजपा ने उन्हें विधायक का टिकट दिया और पहली बार मंत्री बनाए गए।