झुंझुनूं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर लोकसभा वार बैठकें शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को लेकर संवाद कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर हुआ। जिसे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताकर संसद में भेजने का आह्वान किया।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि भाजपा वाले बोलते हैं कि कांग्रेस ने किया क्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और नेहरू और पटेल ने सभी रियासतों को मिलाकर हिंदुस्तान बनाया। जो प्रधानमंत्री 2000 का नोट तक नहीं चला सका। वो कांग्रेस से पूछ रहा है कि आखिर कांग्रेस ने क्या किया है। उन्होंने कहा कि असली देशभक्त वो थे। जो काला पानी की सजा अंडमान निकोबार की जेल में भोगे थे। प्रधानमंत्री मोदी को वहां भी जाना चाहिए। उन्होंने जो राजा अहंकारी हो जाता है। वो देश को आगे नहीं बढा सकता और जो राजा व्यापारी हो जाता है। उस देश के लोग भिखारी हो जाते है। ऐसे ही हालात देश में हो रहे है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने इस मौके पर भाजपा को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि जो भाजपा पहले आरपीएससी भंग की बात कहती थी। वो अब दो माह बाद में आरपीएससी को भंग नहीं कर पा रही है। जिस पेपर लीक और पेपर माफियाओं की समस्या को राजस्थान की समस्या बता रही थी।

वो ही केंद्र सरकार अब पूरे देश के लिए कानून बना रही है। कानून भी लगभग वैसा ही है। जैसा राजस्थान में कांग्रेस सरकार बना चुकी है। इसलिए साफ है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। पेपर लीक और पेपर माफिया केवल राजस्थान की नहीं, बल्कि पूरे देश की समस्या है। उन्होंने कहा कि जिस सावरकर को वीर बताया जा रहा है। उसी सावरकर को अपने ही एनसीआरटी पाठ्यक्रम में 10 सालों में भी केंद्र सरकार वीर नहीं बता सकी है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री को यह तक नहीं पता कि राजस्थान में एनसीआरटी का पाठ्यक्रम पढाया जाता है। जो केंद्र सरकार की एक संस्था ही तैयार करती है। उन्होंने कहा कि पता ही नहीं कहां से पर्चियां आ रही है और कौन सरकार चला रहा है। मुख्यमंत्री की मंत्री नहीं मानते, मंत्री की अधिकारी नहीं मानते और सबकुछ पर्चियों पर चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मौके पर कहा कि राजीव गांधी मित्रों को वापिस बहाल करने के लिए भी यह सरकार निर्णय नहीं ले पा रही है। एक तरफ कहती है कि हमारी सरकार की योजनाएं बंद नहीं करेंगे। जबकि दूसरे ही दिन पांच हजार युवाओं को बेरोजगार करके पांच हजार परिवारों को परेशानी में डाल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि वे एक पर्ची राजीव गांधी युवा मित्रों की भी भिजवाएं। क्योंकि राजस्थान सरकार सिर्फ पर्चियों की बात ही मानती है।
इन्होंने भी किया संबोधित
इस मौके पर संभाग प्रभारी एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी व वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानू खां बुधवाली, जिला संगठन प्रभारी रामसिंह कस्वां, पूर्व मंत्री झुंझुनूं विधायक बृजेंद्र ओला, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, मंडावा विधायक रीटा चौधरी, फतेहपुर विधायक हाकम अली, उदयपुरवाटी विधायक भगवानानराम सैनी, पिलानी विधायक पितरामसिंह काला, मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार, पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जेपी चंदेलिया, पूर्व विधायक दाताराम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा व खेतड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी रही प्रधान मनीषा गुर्जर सहित अन्य ने भी विचार रखे। मंच पर यूथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूंड, पीसीसी महासचिव फूलसिंह ओला, पीसीसी सचिव ताराचंद सैनी, रणधीर बुडानिया, सरिता चौधरी, पीसीसी सदस्य सलीम सीगड़ी, सुरेंद्र बेनीवाल, डॉ. सोनिया गुर्जर, विनोद पूनियां, सूरजगढ़ प्रभारी अनिल बुरड़क, खेतड़ी प्रभारी सुरेंद्र कुमावत, पूर्व जिला प्रमुख डॉ. राजबाला ओला, मंडावा प्रधान शारदा देवठिया, अलसीसर प्रधान घसीराम पूनियां, चिड़ावा प्रधान इंदिरा डूडी, बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवां व पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा मौजूद थे।
पूरी कांग्रेस एक, हाथ का निशान ही हमारा उम्मीदवार

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस एकजुट है। इसी का परिणाम है कि आठ में से छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की है। यह सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर हुआ है। लोकसभा में भी एकजुट होकर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। हमारा उम्मीदवार कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि हाथ का निशान होगा। पार्टी जिसे टिकट देगी। झुंझुनूं जिले के सभी नेता और कार्यकर्ता उसे जिताकर संसद भिजवाने का संकल्प पहले ही ले चुके है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने आए हुए कांग्रेस नेताओं को मोर का प्रतीक चिह्न भेंट किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पीसीसी चीफ डोटासरा ने कई भाजपा नेताओं और भाजपा के मोरिया बुलाने में कसर नहीं छोड़ी है। इसलिए उन्हें राष्ट्रीय पक्षी मोर का प्रतीक चिह्न भेंट किया।
संवाद कार्यक्रम में इन पदाधिकारियों की भी रही उपस्थिति
संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन मिश्रा, महेंद्र झाझड़िया, हफीज खान, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन जिलाध्यक्ष राजकुमार राठी, सेवादल जिलाध्यक्ष हारून लालपुर, यूथ कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, डॉ. मोहम्मद युसूफ, बिसाऊ चेयरमैन मुश्ताक खान, फतेहपुर चेयरमैन मुस्ताक नजमी, मंडावा चेयरमैन नरेश सोनी, चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी, पिलानी चेयरमैन हीरालाल नायक, सफाई आयोग के चेयरमैन किशनलाल जैदिया, ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर महला, अजमत अली, मेहर कटारिया, सुरेश मेघवाल, विकास सिंह, महावीर यादव, बीएल सैनी, नवीन खेदड़, संतोष देवी, सुशीला, किरोड़ीमल पायल, यज्ञपाल, पवन दाधीच, झाबरमल धायल फतेहपुर, जिला कांग्रेस कमेटी के खालिद हुसैन, संजय जखोड़िया, गोकुलचंद सैनी, सत्यनारायण सैनी, मानसिंह, सुभाष शर्मा, पवन पुजारी, प्रहलाद गिल, उमराव डांगी, अब्दुल अजीज, रोहित चौधरी, आकाश चौधरी, अदनान खत्री, नरेंद्र लमोरिया, श्रवण सैनी, युनूस गौरी, संजय नूनियां, संजय पारीक, नवाब घोसी, नरेश खादीवाला, हवासिंह चौहान, मनोहर बाकोलिया, सुरेंद्र गोवला, विनोद कुलहरि, सुभाष भांबू, अजीज कच्छावा, रामकरण सैनी, मातादीन शर्मा, अजय तसीड़, शहबाज फारूकी, मोहम्मद सलीम मोती, ग्यारसीलाल, बजरंग जांगिड़, संतोष सैनी, तैयब अली, विकासचंद्र, रंगलाल, राकेश राड़, रामावतार सरपंच, हामिद अलसीसर, अयूब अली, राधेश्याम शर्मा, शब्बीर हुसैन, विजय मील, कैप्टन मोहनलाल, इकबाल मलवान, विनोद शर्मा, राजेंद्र सिहाग, संजय सैनी सरपंच सहित हज़ारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
चार दावेदारों ने सौंपे आवेदन