Sunday, February 9, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के गांवों में नेताओं को नहीं घुसने देंगे, तहसील के सामने किसानों की सभा में लिया निर्णय

गुढ़ागौड़जी। गुढ़ागौड़जी तहसील के सामने किसानों ने एकजुट होकर शुक्रवार को ताकत दिखाई और निर्णय लिया कि जब तक नहर का पानी शेखावाटी में नहीं आएगा। धरना जारी रहेगा। देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने कहा इस बार यमुना का जल किसानों को धरातल पर चाहिए। नेताओं का लॉलीपॉप नहीं चाहिए। पुरानी टीपीआर के तहत ही शेखावाटी में यमुना पानी आना चाहिए। पुरानी डीपीआर के तहत ही किसानों को पानी दिया जाए। शुक्रवार को जिलेभर के किसानों ने गुढ़ागौड़जी तहसील के सामने 4 घंटे धरना देकर सरकार के प्रति विरोध प्रकट जाहिर किया।

किसान प्रतिनिधिमंडल ने गुढ़ागौड़जी तहसीलदार रजनी यादव को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने कहा कि आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। किसानों ने कहा मुख्यमंत्री शनिवार को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। नेता किस बात का स्वागत कर रहे हैं। सिर्फ नेता अपने वोट हासिल करने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश सचिव गुर्जर ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विरोध करेंगे। इस मौके पर पूर्व उप जिला प्रमुख विद्याधर गिल, किसान सभा के तहसील अध्यक्ष मूलचंद खरींटा, फूलचंद ढेवा, बजरंगलाल बराला, किसान नेता राजेंद्र सिंह, देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर, चौधरी महताब सिंह, प्यारेलाल झाझड़िया, रघुवीर चौधरी, देवसेना की नीमकाथाना जिलाध्यक्ष राजेश खटाना, राजेश गुर्जर, हीरामल देव महाराज समिति के अध्यक्ष सुमेर धाभाई, इंद्राज, सतवीर कुलहरि, सतवीर शास्त्री, एडवोकेट बजरंगलाल, मनोज लांबा, शिवनाथ, महावीर खरबास, सुभाष खैरवा, पूर्व सरपंच ख्यालीराम, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजीव गौरा, मनोहरलाल किशोरपुरा, नाथूराम, एसएफआई के राज्य उपाध्यक्ष पंकज गुर्जर, कैलाश यादव, मदन यादव, मातादीन शर्मा, अनवर अली हुसैन, मोहर सिंह झाझड़िया, श्यामसिंह मील, सूबेदार जगमाल खेदड़, मजदूर नेता हरिराम सीथल, विजय शास्त्री, रामचंद्र कुलहरि सहित लोग धरने में शामिल हुए। वहीं शनिवार को नवलगढ़ में मुख्यमंत्री भजनलाल का नवलगढ़ में किसान विरोध करेंगे।

सिंचाई के लिए यमुना जल लाने की हुंकार भरी
खिरोड़। क्षेत्र के किसान यमुना जल योजना के तहत पीने के पानी के साथ-साथ सिंचाई के लिए भी पानी लेने के लिए एवं सीमेंट कंपनियां के लिए प्रस्तावित रेल लाइन को निरस्त करवाने को लेकर राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा काे ज्ञापन सौंपेंगे। जय किसान आंदोलन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश यादव ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री 2 मार्च को नवलगढ़ आगमन पर युमना जल महा संघर्ष समिति, प्रस्तावित रेल लाइन नवलगढ़ से श्री सीमेंट गोठड़ा के प्रभावित होने वाले किसान एवं श्री सीमेंट से प्रभावित किसान ने शुक्रवार को यह निर्णय लिया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री का नवलगढ़ पहुंचने पर घेराव किया जाएगा। साथ ही ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसान नेता कैलाश यादव ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री का बयान आया है।

उन्होंने अपनी विधानसभा में कहा है कि बारिश के दिनों में 24000 से अधिक क्यूसेक पानी आने पर ही राजस्थान को पानी देंगे। जिस प्रकार से राजस्थान के मुख्यमंत्री यमुना जल समझौता धन्यवाद यात्रा कर रहे हैं। उस पूरे समझौते पर मौन है। जबकि 1994 के समझौते के अनुसार राजस्थान को 1917 क्यूसेक पानी मिलना था। वहीं 2019 में 31000 करोड़ रुपए की डीपीआर भी बन चुकी थी। उसमें भूमिगत पाइप लाइन के जरिए 6 पाईप से पानी आना था। लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री के द्वारा तीन पाइप लाइनों पर हस्ताक्षर करने के बावजूद भी हरियाणा के मुख्यमंत्री के द्वारा यह कहना है कि ज्यादा पानी आने पर ही राजस्थान पानी देंगे। यह शेखावाटी के किसानों के लिए बहुत ही दुखदाई समझौता है। शेखावाटी के किसान 30 साल से यमुना के पानी के लिए सिंचाई की आस देख रहे थे। अब उनकी यह आस टूटती हुई दिखाई दे रही है। इसलिए किसान मुख्यमंत्री का नवलगढ़ आवागमन पर घेराव करके ज्ञापन सौंपेंगे।