डूंडलोद। कस्बे के डूंडलोद फोर्ट में शनिवार को सायंकाल गणगौर महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्षता रघुवेंद्र सिंह डूंडलोद ने की। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। रघुवेंद्र सिंह डूंडलोद ने बताया कि गणगौर महोत्सव के तहत 9 अप्रेल को नवयुवक मंडल की ओर से राज्य स्तरीय वॉलीवाल प्रतियोगिता का सुबह 10 बजे शुभारंभ होगा। 10 अप्रेल को डूंडलोद किले में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 11 अप्रेल को सायंकाल 3 बजे घोड़ी सजावट, ऊंट सजावट व घोड़ी नृत्य, ऊंट नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
सायंकाल 4 बजे गणगौर की शाही सवारी बैंड बाजे के साथ डूंडलोद गढ़ से निकलेगी। जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए झूंपा स्टैंड पहुंच कर वापिस डूंडलोद किले में पहुंचेगी। शाही सवारी ऊंट व घोड़ों के लवाजमे के साथ निकलेगी। शाही सवारी से पूर्व विदेशी मेहमान व राज परिवार की ओर से पूजा अर्चना करके नव विवाहित महिलाएं दर्शन करेगी। गणगौर महोत्सव के अवसर पर ही रात्रि को डूंडलोद गढ़ में आतिशबाजी भी होगी। प्रतियोगिता में पहला, दूसरा व तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पृस्करत किया जाएगा। मंच का संचालन भीमसिंह बड़गुर्जर ने किया। भाजपा नेता शंकरलाल शर्मा, सुभाषचंद्र भूत, डूंडलोद सरपंच हरफूल पूनियां, पूर्व सरपंच राधेश्याम सैनी, हुसैन खान, दिनेश मैढ़, प्रद्युम्न शर्मा, जगदीश झाझड़िया, महेश जोशी, बसंत कानोडिया, बनवारीलाल जांगिड़, महेंद्र बड़गुर्जर, मनीष कुमावत, सहीराम कुमावत, अजय मिश्रा, महेश भादूपोता, जीवराज यादव, मदन स्वामी, सुरेश नूआंवाला सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।
डूंडलोद आश्रम में रामायण पाठ हुआ शुरु

डूंडलोद कस्बे के हीरानाथ शिवधाम आश्रम में शनिवार को महंत योगी जीतनाथ के सानिध्य में रामायण पाठ का आयोजन शुरु हुआ। रामायण पाठ से पूर्व पंडित मनोज शर्मा व नारायण शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवाई। पूजा अर्चना के बाद आरती की गई उसके पश्चात रामायण पाठ का आयोजन शुरू हुआ। इस अवसर बनवारीलाल जांगिड़, ऋषिकेश शर्मा, विजयसिंह उदावत, अमित उदावत, मंथन शर्मा, राहुल भादुपोता आदि लोगों ने आरती की।