Monday, May 12, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कल झुंझुनूं आएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर बनाएंगे रणनीति

झुंझुनूं। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के आगामी 20 मार्च को होने वाले झुंझुनूं प्रवास की तैयारियों को लेकर एक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आगामी 20 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के आतिथ्य में होने वाली क्लस्टर कार्यकर्ता एवं कोर कमेटी की बैठक की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सुबह 9:50 बजे हेलिकॉप्टर के द्वारा झुंझुनूं पहुंचेंगे। हेलीपैड से रवाना होकर ठीक 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दोनों ही बैठकें बगड़ रोड नाथजी के टीले के पास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में होगी।

सैनी ने बताया कि हवाई पट्टी से जिला कार्यालय के मध्य 7 पॉइंट बनाकर अलग-अलग मोर्चों द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का स्वागत किया जाएगा। सैनी ने बताया कि बैठक में झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के अलावा सीकर एवं अलवर लोकसभा क्षेत्र के अपेक्षित कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। जिसको लेकर तैयारियां जारी है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केके जानूं, जिला प्रभारी केडी बाबर, सीकर जिला प्रभारी दिनेश धाबाई, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनियां, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, रामनिरंजन पुरोहित, जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, नवलगढ़ विधानसभा प्रभारी मनोज बाटड़, महेश जीनगर, इंद्राज सैनी, सतीश गजराज, राकेश सहल, विकास चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, मीडिया प्रकोष्ठ के क्लस्टर संयोजक संतोष शर्मा, इंद्राज सैनी, ललित जोशी, रवि लंबा, विजय सैनी, रामनिवास सैनी, पूर्व पार्षद प्रमोद जानूं, विजय बाजला, विजय डारा, पुरुषोत्तम खाजपुरिया, गुलजारी बैद्य, चंद्रप्रकाश जोशी, हरिकिशन शुक्ला, नवल स्वामी, अजय तिवारी, प्रमोद खंडेलिया, श्रवण सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष सैनी का किया स्वागत

पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा के नेतृत्व में स्वागत करते हुए।

चिड़ावा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी का बगड़ स्थित आवास पर स्वागत किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सैनी को माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व पार्षद सुरेश जलिंद्रा, पार्षद जगदीश प्राण, पार्षद प्रतिनिधि चरणसिंह, ठेकेदार नरेंद्र अरड़ावतिया आदि ने सैनी को दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles