झुंझुनूं। स्थानीय दुराना स्थित करियर महाविद्यालय में शिक्षाप्रेमी हरकोरी देवी व नौरंगराम ढूकिया का मूर्ति अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ थे। अध्यक्षता हरियाणा सरकार के राज्य सूचना आयुक्त प्रदीप शेखावत ने की। राठौड़ व शेखावत समेत जिले के अन्य नेतागणों एवं समाजसेवकों ने शिक्षाप्रेमी ढूकिया दंपती की मूर्ति का अनावरण किया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि माता-पिता का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता। वे हमें मार्ग दर्शन देकर सही-गलत का पाठ पढ़ाते हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता हमारी संस्कृति और समाज को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि माता-पिता का ऋण कभी नहीं चुकता। गिरते हुए सांस्कृति मूल्यों के प्रति चिन्ता प्रकट करते हुए शिवाजी महाराज के आदर्शों की बात कही। बहता हुआ पानी व तरोताजा ज्ञान मिले तो छोड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि स्व. हरकोरीदेवी और स्व. नौरंगराम ने परिवार को मजबूत संस्कार दिए। जिसके कारण आज ढूकिया परिवार ना केवल उनके शिक्षा प्रचार प्रसार के सपने को पूरा कर रहा है। बल्कि अपने आदर्श माता—पिता की याद को मूर्ति के रूप में चिरस्थायी के साथ—साथ समाज के लिए प्रेरक बना दिया है।

अति विशिष्ट अतिथि चूरू विधायक हरलाल सिंह सहारण ने श्रीराम के आदर्शों पर चल कर माता-पिता की सेवा व आज्ञाकारी बनना आज की जरुरत बताया। उन्होंने कहा कि ढूकिया का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज एक बड़े कैनवास पर बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ना जरुरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि माता-पिता की मूर्तियां लगवाना पुण्य कार्य है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में हरियाणा के सूचना आयुक्त प्रदीप शेखावत ने शेखावाटी की युवाओं की वीरता, त्याग व सैन्य शक्ति की सराहना की और कहा कि शेखावाटी के युवा हर क्षेत्र में अग्रणी रहते है। श्रीगणेश चेतन्य महाराज, बलदेव, निधि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पूर्व विधायक सुभाष पूनियां ने ढूकिया की बालिका शिक्षा की बड़ी सोच प्रशंसा की।
संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि अतिथियों द्वारा छात्रा प्रतिभा खोज परीक्षा में विजेता छात्राओं को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता पुरस्कार स्वरुप रक्षिता सानेल पुत्री विनोद कुमार, शहीद सुबेदार भगवान सिंह राउमावि सीगड़ा को 11000 रूपए, भारती पुत्री महेश कुमार, राउमावि बास नानग को 7100 रूपए, बंटी पुत्री सत्यवीर राउमावि बुगाला को 5100 रूपए प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, जिला संगठन प्रभारी सीकर दिनेश धाबाई, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनियां, अशोक सिंह बड़ागांव, ओम सारस्वत, सरोज श्योराण, शौकत अली चौहान, प्रधान बलवान सिंह, पूर्व प्रधान सुशीला सीगड़ा, विमला चौधरी, गिरधारी लाल खीचड़, महावीर सिंह दुराना, महेन्द्र चन्दवा, कुबेर सिंह शेखावत, डॉ. राजेश बाबल, राजेश कटेवा, संजय जांगिड़, मनोज कालेर, मोहनलाल सैनी, जगमेन्द्र धायल, सुधीर चौमाल, दयानंद ढूकिया, लालचंद ढूकिया, रणजीत ढूकिया, डॉ. संदीप ढूकिया, विकास ढूकिया, मधुर ढूकिया, राजकुमार मोरवाल, मूर्तिकार मातूराम वर्मा, प्रमोद जानूं, प्रमोद बुडानिया, हरलाल मोगा, सुभाष कड़वासरा, हनुमान नेमीवाल, बसंत चेजारा, इब्राहिम रंगरेज, नरेन्द्र झाझड़िया, महेश बिशू, महेश जीनगर, मंजू सैनी, मंजू कुलहरि, उषा कौशिक, अरुणा सिहाग, अनिल खीचड़, प्रवीण ढ़ाका, सुभाष कड़वासरा, चन्द्रप्रकाश शुक्ला, विजय कुमार सैनी, सरपंच उम्मेद सरावग, रोहिताश कुमार थाकन, छगन सिंह शेखावत, सुरेश थाकन, विनोद शर्मा, विनोद प्रजापत, नागरमल तेतरवाल, रतन सिंह तंवर, कुलदीप सिंह शेखावत, विकास भालोठिया, संदीप शर्मा, विजय लोयल, जिला शिक्षा अधिकारी मनोज ढ़ाका, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र कृष्णियां, पूर्व जिला अधिकारी मोहर सिंह मिठारवाल आदि उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने सब का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मंगलाराम जांगिड़ एवं सुधीर शर्मा ने किया।