Thursday, February 13, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उदयपुरवाटी के भाजपा युवा नेता कमल सैनी की सड़क हादसे में मौत, दूसरा युवक घायल

उदयपुरवाटी । कस्बे के वार्ड 13 के कुआ बोराहाला निवासी भाजपा युवा नेता एडवोकेट कमल सैनी पुत्र पूर्णमल सैनी की शुक्रवार रात्रि में सीकर से उदयपुरवाटी आते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। गमगीन महौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के विधानसभा संयोजक एडवोकेट कमल सैनी शुक्रवार रात्रि में चिराना निवासी सुरेन्द्र सैनी के साथ बाइक पर बैठकर सीकर से उदयपुरवाटी आ रहा था। गणेश मोड़ से पहले रात्रि साढे ग्यारह बजे बाइक सवार दोनों युवक सड़क हादसे के शिकार हो गए।

हादसे में उदयपुरवाटी निवासी कमल सैनी और चिराना निवासी सुरेन्द्र सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए एंबुलेंस से सीकर के अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उदयपुरवाटी निवासी कमल सैनी (25) को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल युवक चिराना निवासी सुरेन्द्र सैनी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक कमल सैनी  चार भाई बहिनों में सबसे बड़ा था। घर में बड़ा होने से जिम्मेदारी उसी पर थी। वह सीकर में रहकर वकालत के साथ अन्य काम करता था। एक दो दिन से घर आजा जाता रहता था। शुक्रवार सुबह ही घर से सीकर गया था। लेकिन वापस घर नहीं लौट सका।

खरखड़ा में घर में घुसकर महिलाओं पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने खरखड़ा में दो घर में घुसकर दो महिलाओं पर जानलेवा हमला करने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विजय चंदेल ने बताया कि एक सप्ताह पहले कीरो की ढाणी खरखडा निवासी रामसिंह कीर ने रिपोर्ट दी थी कि एक माह पहले धर्मपाल बिजली की चोरी करने के लिए तार लगा रहा था। हमारे बचाव के लिए उसकी फोटो खींच ली। इससे आक्रोशित होकर हमारे पड़ोसी धर्मपाल, अशोक व बिल्लू पुत्र जगदीश कीर ने घर में घुसकर पुत्रवधू शारदा व सावित्री देवी के साथ सरियों व धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। इस पुलिस ने आरोपी बिल्लू व अशोक पुत्र जगदीश कीर को खरकड़ा की फायरिंग रेंज की पहाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया गया।